Champion Trophy 2025 के बाद ICC ने ODI रैंकिंग जारी की: रोहित शर्मा को मिला फायदा, विराट कोहली को शानदार प्रदर्शन के बावजूद हुआ नुकसान-ICC ODI Ranking 2025

Pic Credit- ICC
Champion Trophy 2025 के बाद ICC ने ODI रैंकिंग जारी की: रोहित शर्मा को मिला फायदा, विराट कोहली को शानदार प्रदर्शन के बावजूद हुआ नुकसान- ICC ODI Ranking 2025
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 11 मार्च 2025 को अपनी नवीनतम वनडे रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय क्रिकेट के सितारे शुबमण गिल ने 784 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज के रूप में अपना स्थान सुनिश्चित किया। इसके अलावा, ICC की ताजा रैंकिंग ने भारत के लिए कुछ आशाजनक और कुछ निराशाजनक परिणाम भी प्रस्तुत किए हैं।
ICC पुरुषों की वनडे बैटिंग रैंकिंग 2025:
शुबमण गिल की लगातार शानदार बैटिंग ने उन्हें इस प्रतिष्ठित रैंकिंग में शीर्ष स्थान दिलवाया। गिल के बाद पाकिस्तान के बाबर आजम 770 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, भारत के ही रोहित शर्मा 756 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। इस रैंकिंग में एक चौंकाने वाली बात यह है कि विराट कोहली, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, बावजूद इसके उन्हें रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा। वह 736 रेटिंग अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
ICC पुरुषों की वनडे बैटिंग रैंकिंग 2025:

रैंक | खिलाड़ी | देश | रेटिंग |
---|---|---|---|
1 | शुबमण गिल | भारत | 784 |
2 | बाबर आजम | पाकिस्तान | 770 |
3 | रोहित शर्मा | भारत | 756 |
4 | हेनरिक क्लासेन | दक्षिण अफ्रीका | 744 |
5 | विराट कोहली | भारत | 736 |
6 | डेरिल मिशेल | न्यूजीलैंड | 721 |
7 | हैरी टेक्टर | आयरलैंड | 713 |
8 | श्रेयस अय्यर | भारत | 704 |
9 | चरिथ असलांका | श्रीलंका | 694 |
10 | इब्राहीम जाद्रान | अफगानिस्तान | 676 |
ICC पुरुषों वनडे गेंदबाजी रैंकिंग (मार्च 2025 अपडेट)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद कई खिलाड़ियों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। विशेष रूप से भारत और न्यूजीलैंड के प्रमुख गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा उछाल देखने को मिला है।
यहां प्रस्तुत हैं आईसीसी पुरुष वनडे गेंदबाजी रैंकिंग के ताजा अपडेट:
स्थान | टीम | खिलाड़ी | रेटिंग | करियर बेस्ट रेटिंग |
---|---|---|---|---|
1 | श्रीलंका | महीश थेकशाना | 680 | 686 v ऑस्ट्रेलिया (कोलंबो, 2025) |
2 | न्यूजीलैंड | मिचेल सेंटनर | 657 | 657 v भारत (दुबई, 2025) |
3 | भारत | कुलदीप यादव | 650 | 761 v न्यूजीलैंड (बय ओवल, 2019) |
4 | दक्षिण अफ्रीका | केशव महाराज | 648 | 741 v ऑस्ट्रेलिया (कोलकाता, 2023) |
5 | नामीबिया | बर्नार्ड शोल्ट्ज़ | 646 | 648 v ओमान (स्कॉटलैंड, 2024) |
6 | न्यूजीलैंड | मैट हेनरी | 642 | 691 v बांगलादेश (वेलिंगटन, 2021) |
7 | अफगानिस्तान | राशिद खान | 640 | 799 v पाकिस्तान (अबू धाबी, 2018) |
8 | वेस्ट इंडीज | गुडकेश मोटी | 632 | 639 v बांगलादेश (सेंट किट्स, 2024) |
9 | पाकिस्तान | शाहीन अफरीदी | 619 | 696 v ऑस्ट्रेलिया (पर्थ स्टेडियम, 2024) |
10 | भारत | रवींद्र जडेजा | 616 | 733 v जिम्बाब्वे (बुलावायो, 2013) |
ICC ऑलराउंडर रैंकिंग 2025:

ICC ने साथ ही साथ वनडे ऑलराउंडरों की रैंकिंग भी जारी की है। अफगानिस्तान के अजमतुल्ला उमरजई 296 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) और सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
रैंक | खिलाड़ी | देश | रेटिंग |
---|---|---|---|
1 | अजमतुल्ला उमरजई | अफगानिस्तान | 296 |
2 | मोहम्मद नबी | अफगानिस्तान | 292 |
3 | सिकंदर रजा | जिम्बाब्वे | 290 |
4 | मिशेल सैंटनर | न्यूजीलैंड | 253 |
5 | मेहदी हसन मीराज | बांगलादेश | 248 |
6 | राशिद खान | अफगानिस्तान | 238 |
7 | माइकल ब्रेसवेल | न्यूजीलैंड | 231 |
8 | राशिन रवींद्र | न्यूजीलैंड | 230 |
9 | ग्लेन मैक्सवेल | ऑस्ट्रेलिया | 222 |
10 | रविंद्र जडेजा | भारत | 220 |